होम साइंस से B.ED, M.ED कर चुकीं लड़कियां जब पहुंची सीएम आवास, जानिये क्या कहा


रांची(RANCHI): इन दिनों CM हेमंत सोरेन के आवास के बाहर और अंदर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है, लगातार अभिनंदन कार्यक्रम, आभार कार्यक्रम. ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप पर नाचते हुए युवा. आज भी पंचायत अभ्यर्थी पहुंचे और जल्द नियुक्ति का सीएम से आश्वासन पाकर खुश दिखे. लेकिन सीएम आवास पहुंचे कुछ चेहरों पर उदासी भी दिखी.
इस पढ़ाई में समय और पैसे दोनो हुए बरबाद
गुरुवार को होम साइंस विषय से पोस्टग्रेजुएट B.ED M.ED महिलाएं भी मुख्यमंत्री के पास गुहार लगाने पहुंची थी, उनकी मांग है कि पीजीटी की बहाली में होम साइंस विषय को भी सरकार शामिल करे. इस विषय को हटा दिया गया है. उन अभ्यर्थियों का यह भी कहना था कि राज्य सरकार अगर इस विषय में बहाली नहीं निकाल पा रही है तो इस विषय की पढ़ाई क्यों करवाती है. इसमें समय और पैसे दोनों ही बर्बाद हुए अगर हम अपने राज्य में ही नहीं दे पाएंगे तो दूसरे राज्यों में हमें उतना अधिक मौका कोई क्यों देगा यह अभ्यर्थी होम साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट है M.ED है बीएड है और यह सीएम से मिलकर परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए इस विषय को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी.
4+