धनबाद में कचरा के खिलाफ महाभियान हुआ शुरू, डीसी हैं ब्रांडअंबेसडर, जानिए इसका मकसद  

    धनबाद में कचरा के खिलाफ महाभियान हुआ शुरू, डीसी हैं ब्रांडअंबेसडर, जानिए इसका मकसद

    धनबाद (DHANBAD): देश के अन्य शहरों के साथ-साथ धनबाद में भी आज  17 सितंबर से स्वच्छता लीग शुरू हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत में ही लोगों ने काफी उत्साह प्रदर्शित किया है. धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क से कार्यक्रम की आज शुरुआत की गई. उपायुक्त संदीप कुमार ने खुद कचरा उठा कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इस कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर भी उन्हीं को बनाया गया है. यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा लेकिन उसके बाद भी लोगों से अपील की जा रही है कि आप अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे. इसे फायदे ही फायदे है. 

    सीमित संसाधन में निगम कर रहा प्रयास 
     
    निगम तो अपने स्तर से प्रयास कर ही रहा है लेकिन निगम की आमदनी काफी लिमिटेड है, उसी सीमित संसाधन में वह लगातार प्रयास कर रहा है और लोगों को सुविधा मुहैया कराने की कोशिश कर रहा है. कार्यक्रम में मौजूद नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि आज से इंडियन स्वच्छता लीग की शुरुआत हुई है और धनबाद के उपायुक्त  इसके ब्रांड एंबेसडर है. ब्रांड एंबेसडर ही नहीं बल्कि वह टीम के कप्तान भी है.  वही उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि यह  स्वच्छता लीग 2 अक्टूबर तक चलेगा.  बड़ी संख्या में लोग इसमें रुचि दिखा रहे है.  

    गंदगी के खिलाफ यह महाभियान है

    गंदगी के खिलाफ यह महाभियान है और हमारी लोगों से अपील है कि 365 दिन वह साफ सफाई पर ध्यान रखे. जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहे.  उन्होंने कहा कि टीम में एक तरफ सरकारी व्यवस्था है तो दूसरी तरफ प्रतिद्वंदी टीम है गंदगी.  हम सबको मिलकर गंदगी को परास्त करना है. कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस कार्यक्रम का अच्छा संदेश जाएगा.  हम लोगों ने आज सफाई की शपथ भी ली है और धनबाद को स्वच्छ बनाने की लगातार कोशिश जारी रहेगी. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश महतो  



    Related News