पलामू में आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन, उपायुक्त ने कहा योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही एकमात्र उद्देश्य 

    पलामू में आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन, उपायुक्त ने कहा योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही एकमात्र उद्देश्य

    पलामू(PALAMU): आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद के कुर्मीपुर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे  की उपस्थिति में इस     कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां भारी संख्या में लाभुकों की उपस्थिति के बीच अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, बीडीओ रतन कुमार सिंह एवं सीओ नन्द कुमार राम एवं जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया. मौके पर हुसैनाबाद दक्षिणी की जिला परिषद सदस्य रिंकी कुमारी, पूर्व जिप सदस्य मदन पासवान, प्रमुख राजकुमारी देवी, मुखिया रीना कुमारी एवं पंचायत समिति सदस्य अभिमन्यु पासवान भी उपस्थित थे. 

    आपके घर तक लाभ पहुँचने के उद्देश्य से हो रहा कार्यक्रम का आयोजन : डीसी 

    मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जिले में कहीं न कहीं प्रतिदिन कार्यक्रम किया जा रहा है.  कोई भी हो, किसी भी उम्र के हों सभी वर्ग के लिये सरकार द्वारा कोई न कोई कार्यक्रम चलाया जाता है.  इन्हीं योजनाओं का लाभ आपके घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 

    ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य रूप से कराएं लाभुक : दोड्डे

    उन्होंने कहा कि किसी को कोई भी समस्या हो तो वे बेझिझक अपनी समस्या संबंधित काउंटर पर रख सकते हैं. उन्होंने सभी से अपना ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य रूप से करने की बात कही ताकि उसे आवेदन पर क्या कार्रवाई हुआ उसको ट्रैक किया जा सके.

    परिसंपत्तियों का हुआ वितरण 

    प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 11 लाभुकों को गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया गया. इसी तरह 100 से अधिक लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसके अलावे सोना सोबरन योजना के तहत धोती व लुंगी एवं साड़ी का वितरण किया गया. बाल विकास, महिला एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा तीन दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया. जबकि सर्वजन पेंशन योजना के तहत 5 लाभुकों को ऑन स्पॉट पेंशन की स्वीकृति दी गयी. वहीं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 11 किशोरियों को तत्काल लाभ प्रदान किया गया. जेएसएलपीएस के मुद्रा लोन के तहत 32 सखी मंडल की दीदियों को 16 लाख रुपये का ऋण दिया गया. वहीं कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 10 सखी मंडल की दीदियों के बीच 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. इसी तरह कृषि विभाग से चार लोगों के बीच एनएफएसएम योजना के तहत सरसो बीज का वितरण किया गया.

    पीसीसी सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास

    कार्यक्रम में 15 वें वित्तआयोग के अंतर्गत एक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास भी किया गया. जबकि मनरेगा के तहत कंचनपुर गांव में पोटो हो खेल विकास योजना के तहत निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम में जेएमएम के केंद्रीय सदस्य वशिष्ठ कुमार सिंह, बीससूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल थे.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू 



    Related News