धनबाद के राजगंज में व्यवसाई ज्योति शर्मा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    धनबाद के राजगंज में व्यवसाई ज्योति शर्मा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

    धनबाद(DHANBAD) : शहर के बरवाअड्डा-राजगंज के खरन में गुरुवार की शाम गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें व्यवसाई ज्योति शर्मा की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है.

    बताया जाता है कि राजगंज थाना के सनशाइन सिटी के समीप कार पर सवार व्यवसाई ज्योति शर्मा अपनी पत्नी दीपा कुमारी व बच्चा के साथ घर से बाहर निकले थे. वह अल्ट्रा टेक सनशाइन सिटी में रहते थे. घर के समीप अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी. जिसके बाद हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए. घायल ज्योति शर्मा को आनन फानन में उसी कार संख्या JH10CC 3545 से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(SNMMCH) लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ज्योति शर्मा खुद कार चला रहे थे इसी दौरान हमलावरों ने गोली मारी. मौके पर बरवाअड्डा और राजगंज थाना की पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. वहीं डीएसपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी SNMMCH में पहुंचे हुए हैं.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news