बिहार से रजरप्पा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

    बिहार से रजरप्पा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

    रांची (RANCHI): हजारीबाग के चौपारण थाना अंतर्गत पिपरा गांव स्थित जीटी रोड पर यात्री से भरी बस दुर्धटना ग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह 3.30 बजे हुई. जिसमें 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए है. जबकि इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई है. बता दें कि यह बस बिहार के जहानाबाद से यात्रियों को लेकर रजरप्पा मंदिर जा रही थी. लेकिन रास्ते में ही बस पलट गई. बस में कुल 30 यात्री सवाल थे.

    अनुमंडल अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

    बस दुर्धटना ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पिपरा गांव के मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेद्र रजक मौके पर पहुंचे. और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सभी को बरही अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. बस में कुल 30 लोग सवार थे. जिसमें एक 20 वर्षीय युवक सिकंदर की मौत हो गयी. जबकि 12 लोग घायल हैं. वहीं इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    इस हादसे में संजू देवी 40, जीतू कुमार 10, आयुष कुमार, यशोमती देवी 60, शुभम कुमार 10, वर्षा कुमारी 10, गांगो देवी 45, लीला देवी 45, रूबी देवी 32, लालागोप, विंदेश्वर गोप घायल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news