पलामू में बस और ऑटो की टक्कर, एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को किया आग के हवाले, पुलिस दिख रही बेबस, देखिए वीडियो     

    पलामू में बस और ऑटो की टक्कर, एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को किया आग के हवाले, पुलिस दिख रही बेबस, देखिए वीडियो     

    पलामू(PALAMU): बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल है. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया. घटना पांकी डाल्टनगंज रोड की है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. साथ ही आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि बस पांकी से डाल्टनगंज की ओर आ रही रही थी. इसी बीच कुंदरी गांव के पास ऑटो से टक्कर हो गई. इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

    इस हादसे में कुंडरी निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई. ओमप्रकाश विश्वकर्मा कुंदरी बस स्टैंड से बस से घसीटता हुआ कुंदली चेक नाका के समीप तक चला गया. घटना के बाद गांव के लोग उग्र हो गए. पहले बस ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की फिर बस को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा है. ग्रामीणों ने पुलिस को भी कुछ दूर पर ही रोक दिया हैं.   

    घटना स्थल से करीब 2 किमी की दूरी पर शाहद मोड के समीप खड़ी जीपीएस बस को आग के हवाले कर दिया. साथ ही सड़क को जाम कर दिया.पुलिस की ओर से लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन पुलिस की बात उग्र ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news