BUMPER BONUS: सेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर,  40,500 रुपए बोनस की मंजूरी, बैठक में हुआ निर्णय   

    BUMPER BONUS: सेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर,  40,500 रुपए बोनस की मंजूरी, बैठक में हुआ निर्णय

    रांची (RANCHI): बोकारो स्टील प्लांट के 10,000 सहित सेल के 55,000 कर्मियों को 40,500  रुपए बोनस मिलेगा. प्रशिक्षु कर्मियों को 33,000 रुपए मिलेंगे समझौता के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में एनजेसीएस की चौथी बैठक हुई. इसमें सेल प्रभा प्रबंधक और यूनियनों के बीच बात बन गई. सेल के इतिहास में पहली बार कर्मियों को बोनस के रूप में इतनी बड़ी राशि मिलेगी. 20 अक्टूबर से पहले कर्मियों के खाते में पैसा आ जाएगा. 

    पहले भी मिल चुका है बोनस

    बता दें कि बोनस को लेकर लगभग 10 घंटे बैठक चली. जिसके बाद बोनस के मुद्दे को लेकर सहमति बनी. जिसके बाद एग्रीमेंट पर यूनियन नेताओं ने हस्ताक्षर किया. साल 2021 में सेल कर्मियों को 21000 रुपए बोनस मिला था. 

    दो किस्त में होगा बोनस का भुगतान

    अख़बार के रिपोर्ट्स के अनुसार बोनस पद में कर्मियों को 28,000  रुपए का भुगतान होगा. वही परफॉर्मेंस पद में 12,500 रुपए मिलेंगे. इस तरह कर्मियों में 40,500 रुपए का भुगतान होगा. निर्धारित राशि का भुगतान दो किस्तों में होगा. एक आध दिनों में कर्मियों के खाते में पहली किस्त के रूप में 31,000 रुपए आ जाएंगे. वहीं शेष राशि का भुगतान मार्च 2023 में पहले होगा. 



    Related News