बालू तस्करों की दबंगई, अवैध बालू तस्करी रोकने गए BDO और पुलिस पर हमला, राइफल भी छीनी 

    बालू तस्करों की दबंगई, अवैध बालू तस्करी रोकने गए BDO और पुलिस पर हमला, राइफल भी छीनी 

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड में आर्थिक अपराधियों की ताकत देखिए, वह पुलिस से भिड़ जा रहे हैं, अधिकारी को पीट दे रहे हैं धमकी दे रहे हैं कि अगली बार अगर छापामारी करने पहुंचे तो लाशें बिछा दी जाएगी. यह सब हुआ है हजारीबाग चौपारण के हजारी धमना बराकर नदी घाट पर. बालू तस्करी रोकने गए चौपारण के वीडियो सहित पुलिस बल पर तस्करों ने हमला बोल दिया. उनके साथ धक्का-मुक्की की. अपमानित किया. पुलिस जवानों की राइफल छीनकर बराकर नदी में फेंक दी. हमला करने वाले 100 की संख्या में पहुंचे थे. इतना ही नहीं बालू तस्करी में लगे लोग जब्त ट्रैक्टर को भी जबरन छुड़ा ले गए. साथ ही धमकी दी कि अगली बार छापा मारने आए तो लाशें बिछा दी जाएगी. इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है.

    मजिस्ट्रेट के रूप में वीडियो बराकर नदी बालू घाट पर पहुंचे तो सात ट्रैक्टर चालक बालू भर कर भागने लगे. उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बालू तस्कर बलपूर्वक ट्रैक्टर ले जाने लगे. तस्करों ने एक पुलिस जवान को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया. और उसके बाद जवानों से राइफल छीन कर नदी में फेंक दी. झारखंड के  हर जिले में यही हाल है .कहीं बालू तस्कर अपनी ताकत दिखा रहे हैं तो कहीं कोयला तस्कर आंखें तरेर रहे हैं. तस्करी के धंधे से उनकी आर्थिक ताकत इतनी मजबूत हो गई है कि अब वह अपने खिलाफ किसी भी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करते. नतीजा है कि अधिकारी पिट रहे हैं, जवानों पर हमला किया जा रहा है, राइफल छीन ली जा रही है. जब तक उनकी आर्थिक ताकत को तोड़ा नहीं जाएगा तब तक उन पर कार्रवाई करना अब संभव नहीं दिख रहा है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news