देवघर में आपसी दुश्मनी में चली गोली, बाल-बाल बचा युवक, आरोपी फरार

    देवघर में आपसी दुश्मनी में चली गोली, बाल-बाल बचा युवक, आरोपी फरार

    देवघर (DEOGHAR):  देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद टोला में आपसी दुश्मनी में गोली बारी की घटना सामने आई है. जिसमें अभिषेत मंडल नामक एक व्यक्ति पर गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली चलाई है. फिलहाल इस गोलीबारी में किसी की भी मौत नहीं हुई है. वहीं अभिषेख मंडल द्वारा थाना में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है.

    हत्या की नियत से चलाई गोली

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अभिषेक मंडल अपने भाई सोनू कुमार के साथ कमरा में सोए हुए थे. तभी अहले सुबह 3 बजे के आसपास उनके घर का डोरवेल बजा. डोरवेल बजते ही सभी जाग गए. अभिषेक मंडल खिड़की के पास जाकर पूछा कि बाहर कौन है तभी गांव के ही भिखारी यादव अचानक खिड़की के पास आ गया और उसके ऊपर फायरिंग कर दी. लेकिन गनीमत रही की गोली अभिषेक मंडल को न लगकर दीवाल में जा लगी. जिसके बाद गोली की आवाज से घर के अन्य सदस्य भी जा गए और सभी घबराकर छत पर चढ़ गए. इसके बाद परिवार के सभी लोगों ने हो हल्ला किया जिसके बाद भिखारी यादव काले रंग की बाइक से वहां से फरार हो गया.

    गोलीबारी की घटना से भय का माहौल

    वहीं घटना के बाद अभिषेक मंडल ने इसकी लिखित शिकायत रिखिया थाना में कर दी है. थाना प्रभारी शुभम कुमार गोप ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं किस कारण गोली चलाई गई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल गोलीबारी की घटना से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news