बुद्ध पुर्णिमा 5 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर क्या होगा असर  

    बुद्ध पुर्णिमा 5 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर क्या होगा असर   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): साल 2023  का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पुर्णिमा यानी 5 मई शुक्रवार के दिन लगेगा. जो शुक्रवार की रात के 8 बजकर 46 मिनट से शुरु होकर देर रात 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. ये लगभग पांच घंटे का होगा. ये एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा. ग्रहण के क्रम में चंद्रमा साफ नहीं बल्कि धूमिल और उदास दिखेगा. लेकिन चंद्रमा का कोई भी भाग कटा दिखाई नहीं देगा.

    चंद्र ग्रहण का भारत में नहीं लगेगा सूतक

    5 मई को लगनेवाले चंद्र ग्रहण के दौरान भारत में सूतक नहीं लगेगा. जिसकी वजह से इसका सूतक काल  भी मान्य नहीं होगा. वहीं यदि सामान्य सुर्य ग्रहण की बात करे तो चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है. बैसाख पुर्णिमा के दिन लगनेवाला चंद्र ग्रहण तुला राशि के स्वाति नक्षत्र में शुरु होकर विशाखा नक्षत्र में खत्म होगा.

    खिलाड़ियों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा

    ज्योतिषियों के अनुसार खिलाडियों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा. तो वहीं कारोबारियों के लिए लाभदायक नहीं है. देश में महिलाओं से जुड़े आपराधिक घटनायें बढ़ेंगी. इस चंद्रग्रहण को भारत के साथ अंटार्कटिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में देखा जा सकेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news