5 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या,दो दिन पूर्व से था लापता

    5 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या,दो दिन  पूर्व से था लापता

    देवघर(DEOGHAR): जसीडीह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.5 वर्ष का मासूम की आंख निकाल और नाक कटा शव बरामद हुआ है.इतना ही नही अपराधकर्मियों द्वारा चेहरा की पहचान न हो सके किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

    4 तारीख से गायब था आदित्य

    4 जुलाई को 5 वर्ष का मासूम अपने घर के समीप खेल रहा था.इसको मालूम नही था की इसके साथ आगे क्या होने जा रहा है. दोपहर का समय था माँ ने देखा की उसका बेटा खेल रहा है तो वो आराम करने घर मे चली गई.शाम को जब देखी की आदित्य घर मे नही है तो उसे खोजने लगी.आसपास औऱ अपने सगे संबंधियों से बात करने के बाद भी आदित्य का कोई अता पता नहीं चला.कल यानी 6 जुलाई को जसीएओह8थाना में उसकी माँ ने  गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया.आज 6 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ.5 वर्षीय आदित्य का शव पुलिस ने बरामद किया.आंख निकला हुआ, नाक कटा हुआ और चेहरा बुरी तरह से किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलसा ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी.जसीडीह थाना की पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया गया.पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल में इसे उसी बच्चे के बारे में मालूम चला जिसकी गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया गया था.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है

    रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news