ब्राउन शुगर कारोबारी पति-पत्नी रंगे हाथों गिरफ्तार, पहले भी कई कांड में जा चुके है जेल

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पुलिस लगातार ब्राउन शुगर के खिलाफ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है. इसी बीच जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को ब्राउन शुगर कारोबारी पति-पत्नी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जिनके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.गिरफ्तार दोनों पति-पत्नी सीतारामडेरा के भुइयांडीह ह्यूमपाइप बस्ती निवासी बादशाह भुइयां और रुबी भुइया है.

    ब्राउन शुगर कारोबारी पति-पत्नी रंगे हाथों गिरफ्तार

    दोनों मिलकर नशे का कारोबार करते थे.जिनके खिलाफ काफी शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनको घर से गिरफ्तार किया. इससे पहले भी वे लोग दो कांड में जेल जा चुके है. छापेमारी दल में डीएसपी सीसीआर अनिमेश गुप्ता के अलावा सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news