अवैध संबंध नहीं बनाने दिया तो देवर ने भाभी की कर दी नृशंस हत्या, जानिए सनसनीखेज मामला

    अवैध संबंध नहीं बनाने दिया तो देवर ने भाभी की कर दी नृशंस हत्या, जानिए सनसनीखेज मामला

    गढ़वा(GARHWA): यह घटना सनसनीखेज है. इसकी कहानी सुनकर कोई भी गमगीन हो जाएगा. रिश्तों को तार-तार किया गया है. वह भी अवैध संबंध बनाने के लिए.एक व्यक्ति ने अपनी ही रिश्तेदार की हत्या कर दी. विस्तार से जानिए इस घटना के बारे में.

    क्या हुआ जानकारी विस्तार से लीजिए

    यह घटना गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र की. गांव का नाम है अघोरा. एक विधवा की यहां हत्या कर दी गई. हत्या करने वाला उसका देवर ही है. विधवा महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास उसका देवर कर रहा था. भाभी ने इसका विरोध किया.गुस्से में आकर देवर ने अपनी विधवा भाभी पर हमला कर दिया. घर में रखे फरसा से उसकी गर्दन पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को गढ़वा के सदर अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में रक्तस्राव अधिक होने से अस्पताल पहुंचने से कुछ समय पहले ही उसकी मौत हो गई.

    पूरे गांव में फैल गई सनसनी

    इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.आसपास के लोग भी पहुंच गए.तालास्बारिया पंचायत के मुखिया महताब आलम ने घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली. मुखिया ने बताया कि हत्या करने वाला देवर फरार हो गया है.पुलिस उसे पकड़ने के लिए इच्छा बीमारी कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कराके बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news