रांची(RANCHI): जिले के ग्रामीण इलाके बुंडू एक सनसनी फ़ैलाने वाली खबर सामने आई.बुंडू थाना क्षेत्र के पगला बाबा के पास पेड़ में युवक और युवती का फंदे से झूलता शव मिला.शव मिलने की सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुँच गयी.घटना की सुचना पुलिस को दी गयी.बुंडू पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुटी है.दोनों की पहचान जीजा के रूप में हुई है.फ़िलहाल पुलिस हत्या और आत्म हत्या दोनों पहलु पर जाँच कर रही है.
बताया जा रहा है कि सुबह जब लोग बाहर निकले तो पगला बाबा के पास पेड़ से लटका शव देखा.जिसके बाद तुरंत पुलिस को सुचना दी.लड़का रौदा गांव का रहने वाला है जबकि लड़की जडीह की है.दोनों बुंडू कैसे पहुंचे इसकी जाँच पुलिस कर रही है.दोनों आपस में जीजा साली है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक मामला गंभीर है.आखिर पगला बाबा के पास दोनों कैसे पहुंचे.ऐसा लगता है कि दोनों को मार कर फिर पेड़ से लटकाया गया हो.हलाकि अब पुलिस जाँच में ही पुरे मामले का खुलासा होगा.
पुलिस के मुताबिक जाँच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा.फ़िलहाल शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे सामने आएंगे
Thenewspost - Jharkhand
4+


