कोयलांचल में रेड का टूटा रिकॉड, एक दिन में 43 जगहों पर रेड़, कुल 17 मामले दर्ज

    कोयलांचल में रेड का टूटा रिकॉड, एक दिन में 43 जगहों पर रेड़, कुल 17 मामले दर्ज

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में अवैध उत्खनन करने वालों की ताकत का एहसास शनिवार को धनबाद के प्रशासनिक अधिकारियों को भी हुआ. हालांकि शनिवार को पूरे राज्य के साथ धनबाद का प्रशासनिक महकमा भी रेस था. कुल 43 जगहों पर छापेमारी की गई. 17 प्राथमिकी दर्ज की गई. कुल 23 वाहन जब्त किए गए. अवैध बालू के लिए 16 एवं अवैध कोयले के लिए 27 जगहों पर औचक छापेमारी की गई.

    13 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    इस क्रम में अवैध बालू लोड 15 एवं अवैध कोयला लोड 8 वाहन को जब्त किया गया. अवैध बालू का कारोबार करने वाले 13 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. इसी तरह अवैध कोयला का कारोबार करने के लिए 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. यह कार्रवाई शनिवार को पूरे झारखंड में की गई. धनबाद में भी यह कार्रवाई जोर शोर से हुई.

    धनबाद के इन इलाकों में कि गई छापेमारी

    धनबाद से लेकर बाघमारा तक, झरिया से लेकर सिंदरी तक, गोविंदपुर से लेकर मैथन तक, गोविंदपुर से टुंडी तक, सभी जगह पर औचक छापेमारी की की गई. धनबाद के आईएसएम गेट के समीप तस्करों ने जांच टीम को कुचलने का प्रयास किया. खनन विभाग की ओर से धनबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. आवेदन के अनुसार आईएसएम गेट के समीप एक 407 वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो वाहन चालक ने सशस्त्र बल को कुचलने का प्रयास किया.

    बता दें कि बालू लदे वाहन के धक्के से एक वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गया. मिले एक आंकड़े के अनुसार पूरे राज्य में शनिवार को चलाए गए अभियान में एक लाख 21हजार घन फीट बालू जब्त किया गया. 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 309 वाहन भी जब किए गए. देवघर में छापेमारी टीम के साथ मारपीट की गई और बालू लदे चार ट्रैक्टर को तस्कर लेकर भाग गए. धनबाद में अभी बालू घाटों की नीलामी नहीं हुई है बावजूद सड़कों पर बालू लदे वाहन दौड़ते रहते हैं.  सुबह-सुबह शहर के चिन्हित स्थानों पर बालू लदे वाहनों का बाजार लगता है. इस बाजार में खरीदार भी पहुंचते हैं और बेचने वालों के दलाल भी. इनका एक मजबूत नेटवर्क है. इस नेटवर्क से छेड़छाड़ करने पर हमला तक बोल देते हैं. शनिवार को धनबाद के आईएसएम गेट पर यही सब कुछ हुआ.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news