Breaking: रामगढ़ में दामोदर नदी में नहाने गई एक ही परिवार के तीन बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम 

    Breaking: रामगढ़ में दामोदर नदी में नहाने गई एक ही परिवार के तीन बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम 

    रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका कौवा बेरा ऊपर टोला में नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में का माहौल गमगीन है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि गाँव के ही अनिल प्रजापति की तीनों बेटियां दामोदर नदी में नहाने गई थी. नहाने के दौरान एक बच्ची नदी में डूबने लगी उसे बचाने के लिए दोनों बहने पहुंची. लेकिन देखते ही देखते तीनों बहनें नदी में समा गई. वहीं आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया है तो गांव के कुछ लोग पहुंचे. लेकिन तब तक तीनों लड़कियां नदी में डूब चुकी थी . ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया.

    बता दें कि इन दिनों हुई लगातार और भारी बारिश की वजह से कई नदियाँ उफान पर हैं. रामगढ़ में भारी बारिश के कारण दामोदर और भैरवी दोनों नदियाँ भी उफान पर हैं. इसलिए प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदियों में नहाने से भी मना किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news