Breaking : हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में माननीयों का लगेगा मेला, राहुल, खड़गे, ममता सहित 20 से ज्यादा बड़े नेता पहुंच रहें रांची, देखें लिस्ट

    Breaking : हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में माननीयों का लगेगा मेला, राहुल, खड़गे, ममता सहित 20 से ज्यादा बड़े नेता पहुंच रहें रांची, देखें लिस्ट

    रांची (RANCHI) : कल (28 नवंबर) हेमंत सोरेन मोराबादी मैदान में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, खड़गे, ममता बनर्जी, पप्पू यादव, शरद पवार, अखिलेश यादव समेत 20 से ज्यादा बड़े नेता शामिल हो रहें हैं.

    • मल्लिकार्जुन खड़गे, माननीय अध्यक्ष, कॉग्रेस पार्टी
    • राहुल गाँधी,  नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा (कॉग्रेस)
    • शरद पवार, अध्यक्ष, एन.सी.पी. पार्टी
    • ममता बनर्जी, अध्यक्ष, टी.एम.सी. सह मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
    • कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री, मेघालय,
    • भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
    • सुखविन्द्र सिंह सुखू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
    • दीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव, मा.स. स.
    • अरविन्द केजरीवाल, अध्यक्ष, आप पार्टी सह पूर्व मुख्यमंत्री, नई दिल्ली
    • उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना सह पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
    • अखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपा पार्टी सह पूर्व मुख्यमंत्री
    • महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर
    • उदय स्टालिन, उप मुख्यमंत्री, तमिलनाडू
    • डी. के. शिवकुमार, उप मुख्यमंत्री, कर्नाटक
    • तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार (राजद)
    • मनीष सिसोदिया, पूर्व उप मुख्यमंत्री, नई दिल्ली
    • राजेश रंजन (पप्पु यादव), सांसद
    • संजय सिंह, सांसद

    मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

    मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह को देखते हुए झारखंड पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है. गुरुवार को शाम चार बजे मोरहाबादी मैदान में नेता जुटने वाले हैं. इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी रांची की सड़कों पर चार हजार जवानों की तैनाती की गई है. साथ ही पूरे मोरहाबादी मैदान पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी. ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी विशेष बलों के हाथों में रहेगी.

    सुरक्षा के लिए किए जा रहे हैं विशेष इंतजाम

    रांची एसएसपी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहेगी. इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी शामिल होने वाले हैं. जिसके चलते रांची एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी मैदान तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news