ब्रेकिंग : बहन के घर आई बच्ची के साथ गांव के ही नबालिग लड़कों ने किया ये गंदा काम, पुलिस ने सभी को भेजा जेल

    ब्रेकिंग : बहन के घर आई बच्ची के साथ गांव के ही नबालिग लड़कों ने किया ये गंदा काम, पुलिस ने सभी को भेजा जेल

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है.  बोकारो थाना क्षेत्र के सिक्स यूनिट पंचमंदिर कॉलोनी में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन नाबालिग किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.  घटना शनिवार की रात्रि की है.  बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी अपने बड़ी बहन के घर बोकारो थर्मल मेहमानी करने आई हुई थी.

    तीनों आरोपी गिरफ्तार

    घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान दलबल के साथ घटना स्थल पहुच कर तीनो नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पीड़िता और गिरफ्तार तीनों किशोरों को रविवार को महिला थाना में मामला दर्ज करने के लिए भेजा गया.  जहाँ महिला थाना बेरमो की पुलिस के द्वारा रविवार को काण्ड संख्या 19 / 2023 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी तीनो किशोरों को बाल सुधार गृह बोकारो भेज दिया.

    पूरा मामला

    पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग सात बजे घर मे अकेली थी. इसी बीच पड़ोस में ही रहने वाले तीनो किशोर उसके घर के कमरे में घुस गए और तीनो ने फिर बारी बारी जबरन दुष्कर्म किया. इसी बीच काम करने गई  बड़ी बहन घर वापस आ गई तो तीनों भाग गए. वही आरोपी किशोरों ने बताया कि वे तीनों दोस्त है. शनिवार की शाम घर के पास खेल रहें थे, तभी अचानक बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए एक घर के कैंपस के सेड के नीचे जाकर खड़ा हो गए. तभी कुछ देर बाद एक महिला चिल्लाने लगी, जिसके हम तीनो दोस्त डर कर भाग निकले.

    रिपोर्ट: राजेश कुमार- बोकारो थर्मल(बेरमो) 



    Related News