BREAKING: बाल बाल बची छतरपुर विधायक,20 से 25 लोगों ने घेर कर किया पथराव,अंगरक्षक घायल

    BREAKING: बाल बाल बची छतरपुर विधायक,20 से 25 लोगों ने घेर कर किया पथराव,अंगरक्षक घायल

    रांची(RANCHI): पलामू जिले के छतरपुर विधायक पुष्पा देवी की गाड़ी पर पथराव किया गया. यह घटना तब घटी जब पुष्पा देवी नौडीहा बाजार में एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रही थी. जैसे ही गांव से बाहर निकली मोड़ के समीप उनके गाड़ी घेर कर निशाना बनाया गया. सड़क पर मौजूद पत्थर से अंधाधुन पत्थरबाजी होने लगी. किसी तरह विधायक को बचा कर ड्राइवर ने गाड़ी वहां से निकाली. इस पथराव में पुष्पा देवी तो बच गई लेकिन उनके दो अंगरक्षक घायल हुए. जिसमें अनिल कुमार,पीयूष बारला शामिल है.

    विधायक के सहायक ने बताया कि एकाएक 20 से 25 लोग सड़क में घेर कर पत्थरबाजी कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि घटना सुनियोजित है. उन्होंने बताया कि वारदात में उनके साथ चल रही दो अन्य गाड़ी के शीशे चूर हो गए है.विधायक जिस गाड़ी में बैठी थी, उसके भी सीसे झड़ गए. इस वारदात के बाद विधायक सीधे छतरपुर थाना पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news