BREAKING: सरायकेला में रफ़्तार का कहर, दो वाहनों के आमने सामने की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

    BREAKING: सरायकेला में रफ़्तार का कहर, दो वाहनों के आमने सामने की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

    सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला में मंगलवार के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.जहां एक की मौके पर मौत हो चुकी है तो वहीं 5 घायल है बताया जा रहा है कि ये हादसा टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग एनएच-33 पर चौका थाना क्षेत्र में हुआ है.

    एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा चौका थाना क्षेत्र में हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया.

    मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है

    मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया. घायलों की स्थिति पर एमजीएम अस्पताल से अपडेट का इंतजार है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल



    Related News