Breaking: सिंदरी से बीजेपी विधायक इन्द्रजीत महतो के बेटे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking: सिंदरी से बीजेपी विधायक इन्द्रजीत महतो के बेटे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    रांची(RANCHI): सिंदरी से बीजेपी विधायक इन्द्रजीत महतो के बेटे ने नशीला पदार्थ खा करआत्महत्या कर ली है. विधायक के बेटे ने रांची में आत्महत्या की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा.

    कुछ दिनों पहले रांची लौट था युवक

    जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों पहले ही रांची लौटा था. वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, कुछ दिनों पहले वो शिमला गया था, शिमला से वह रांची कब और कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो फिलहाल हैदराबाद में हैं. वहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही उनकी पत्नी बलियापुर से रांची के लिए प्रस्थान कर चुकी हैं.

    आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

    जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई बोकारो से की थी, इसके बाद उसने रामगढ़ के किसी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चला गया था. युवक ने आत्महत्या किस कारण से की, इसके बारे में अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है. कोई इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़ रहा है, तो कोई किसी और कारण से. पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस जांच के बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा कि युवक ने आखिर किस कारण से आत्महत्या की और वो रांची कब और कैसे पहुंचा. लेकिन अभी युवक की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है.            


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news