धनबाद(DHANBAD): धनबाद के भौरा में सोमवार को फायरिंग की गई है. यह फायरिंग जीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर की गई है. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. फायरिंग के बाद दहशत का माहौल बन गया है.
जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले नकाबपोश थे और उन लोगों ने चार राउंड फायरिंग की है. लाठी -डंडे भी चलाये है. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. जानकारी के अनुसार एटक के सचिव अपने समर्थकों के साथ ग्रामीण की समस्याओं को लेकर जीएम कार्यालय गए थे. बातचीत के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, तभी नकाबपोश अपराधियों ने हमला बोल दिया।
हमलावरों ने मौके पर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हमलावर कौन थे, इसकी पहचान की जा रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


