Breaking: सीएमपीएफ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई ,घूसखोरी के चेन का खुलासा ,पढ़िए क्या है मामला !!

    Breaking: सीएमपीएफ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई ,घूसखोरी के चेन का खुलासा ,पढ़िए क्या है मामला !!

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद सीबीआई ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की.  इस कार्रवाई में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है.  दरअसल, सीएम पीएफ में रिटायर्ड कोल् कर्मी   का पेपर बनाने के लिए पैसे का डिमांड किया गया था.  रिटायर्ड कर्मी  के पुत्र ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी.  सीबीआई ने शिकायत की जांच पड़ताल की और सब कुछ सही पाते हुए बुधवार को ट्रैप  करने की योजना बनी.  योजना के मुताबिक सीबीआई ने पहले धीरज निषाद नामक कर्मचारी को बीस हज़ार   लेते पकड़ा. 

     टीम ने पूछा कि वह पैसा क्यों ले रहा था ,तो बताया कि विष्णु प्रसाद गुप्ता ,सेक्शनल हेड है ,उन्हीं के लिए वह पैसा ले रहा था.  फिर सीबीआई की टीम धीरज निषाद को लेकर सेक्शनल हेड विष्णु प्रसाद गुप्ता के पास पहुंची.  दोनों में पैसे की बात तय थी.  धीरज निषाद ने जैसे ही विष्णु गुप्ता को पैसा दिया, वह  पैसा ले लिया.  इसके बाद सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.   इस कार्रवाई के बाद कम पीएफ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news