BREAKING -गोविंदपुर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक घूस लेते हुए अरेस्ट 

    BREAKING -गोविंदपुर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक घूस लेते हुए अरेस्ट

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद एसीबी को शनिवार को फिर एक बड़ी सफलता मिली.  गोविंदपुर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक परमानंद प्रसाद को धात लगाई एसीबी की टीम ने ₹15000 घूस  लेते धर दबोचा.  एसीबी की टीम ने अंचल कार्यालय, गोबिंदपुर से गिरफ्तार कर अपने कार्यालय धनबाद  लेकर आई है.  जांच पड़ताल की कार्रवाई चल रही है.  इस छापेमारी के बाद गोविंदपुर अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है.  अभी हाल ही में एसीबी ने महिला थाना के एक एएसआई को ₹4000 घूस लेते हुए दबोचा था. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News