BREAKING:साहिबगंज के बरहेट में पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने इस तरह जाल बिछाकर पकड़ा

    BREAKING:साहिबगंज के बरहेट में पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी ने इस तरह जाल बिछाकर पकड़ा

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र में फिर एक बार एसीबी यानी राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिला है. जहां एसीबी की टीम ने बरहेट प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

    पीएम आवास योजना का लाभ देने के बदले मांग रहे रिश्वत 

    सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लाभार्थी ने एसीबी दुमका इकाई को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव संतोष कुमार उनसे प्रधा नमंत्री आवास योजना के नाम पर 3,500 रुपये नजराना की मांग कर रहे हैं.वहीं शिकायत की सत्यता की पुष्टि करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुध वार को पंचायत सचिव को घूस की रकम लेते ही रंगेहाथ दबोच लिया.

    एसीबी ने इस तरह जाल बिछाकर पकड़ा

    एसीबी टीम ने बरहेट पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और अभिनियुक्त पंचायत सचिव को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ के बाद अपने साथ दुमका ले गई,जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.वहीं बरहेट क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

    ग्रामीणों ने अक्सर घुस माँगने का लगाया आरोप

    वहीं ग्रामीणों के अनुसार पंचायत स्तर पर योजनाओं के नाम पर अक्सर पैसे की मांग की जाती है, परंतु लोग डर या लाचारी के कारण शिकायत नहीं कर पाते. इस कार्रवाई से आम जनता में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इधर एसीबी की क रवाई को लेकर जब बरहेट प्रखंड विकास पदा धिकारी अंशु कुमार पांडे से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें एसीबी की कार्रवाई की सूचना मिली है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news