Breaking : रांची के हरमू में दर्दनाक हादसा, तेज गति से आ रही बस ने लड़के को कुचला, गुस्साई भीड़ ने जाम किया सड़क

    Breaking : रांची के हरमू में दर्दनाक हादसा, तेज गति से आ रही बस ने  लड़के को कुचला, गुस्साई भीड़ ने जाम किया सड़क

    रांची: इस वक्त की बड़ी खबर रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से है. बताया जा रहा है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हरमू पावर हाउस के सामने एक बस ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी. जिससे मौक़े पर ही युवक मौत हो गई.

    बता दें कि गौतम यान नामक बस लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर जा रही थी. बस की रफ़्तार काफ़ी तेज थी. इसी बीच बस ने युवक को टक्कर मार दी. इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.  बताया जा रहा है युवक हरमू के इमली चौक का रहने वाला है. मृतक युवक नाम आर्यन है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौक़े पर पहुंच गये. आक्रोशित लोगों ने इस घटना के बाद हरमू रोड को जाम कर दिया है. जिससे आवागमन बाधित हो गया है. लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है. 

    वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बस तेज गति से जा रही थी और बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी.इस घटना के बाद से हरमू रोड पूरी तरह से जाम हो गया है. चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मी सड़कों पर उतर आये हैं. घटना से गुस्साए लोगों ने बस रोक दी है. और शव को सड़क पर रख कर इंसाफ की मांग कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news