BREAKING : खेत में फसल देखने गए चाईबासा के वृद्ध की आईईडी ब्लास्ट में मौत, पत्नी गंभीर

    BREAKING : खेत में फसल देखने गए चाईबासा के वृद्ध की आईईडी ब्लास्ट में मौत, पत्नी गंभीर

    चाईबासा (CHAIBASA) : गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातु में बुधवार की सुबह एक आईईडी ब्लास्ट में 52 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ब्लास्ट की चपेट में आने से उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. ईचाहातु गांव का रहने वाला यह दंपति सुबह खेत में लगी अरहर की फसल को देखने जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा पुलिस ने मृतक कृष्णा पूर्ति और घायल महिला नंदी पूर्ति को ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से निकाला. इस घटना को लेकर चाईबासा पुलिस और सभी सुरक्षा बल ने इनके मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट की है. बता दें कि पश्चिम से सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की घटना पुष्टि की.

    पुलिस जवान से बचने की कायराना हरकत

    मामले को लेकर पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर नें बताया कि गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम ईचाहातु के आस-पास चुंदरी जंगल में एक आईईडी विस्फोट की घटना घटी है. उक्त घटना में ग्राम ईचाहातु के निवासी कृष्णा पूर्ति उम्र लगभग 50 से 52 वर्ष की मृत्यु हो गयी. और उनकी पत्नी नंदी पूर्ति उम्र लगभग 50 वर्ष जख्मी हो गय. बता दें कि पुलिस और सुरक्षा बल कोल्हान क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहे है. पुलिस बल से बचने के लिए नक्सली जगंलों में आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम देते हैं. सुरक्षा वलों की माने तो आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर मृत्यु और घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है. झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेगा.

    रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news