Breaking News: दिनदहाड़े हत्या से थर्राया लोहरदगा, सैलून में बाल कटा रहे छड़ व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

    Breaking News: दिनदहाड़े हत्या से थर्राया लोहरदगा, सैलून में बाल कटा रहे छड़ व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिले में अपराधी खुलेआम लोगों  जान ले रहे है, आज फिर लोहरदगा में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या से पूरा जिला थर्रा गया. नगर के सोबरन टोली निवासी नरेश कुमार साहू उर्फ़ शिबू साहू की सुबह साढे नौ बजे सेरेंगहातू में तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के वक्त नरेश कुमार साहू सेरेंगहातू स्थित दीपक ठाकुर के सैलून मे दाढ़ी बना रहे थे. इसी वक्त अपराधी हाथ में  पिस्टल लेकर आया और नजदीक से सिर में सटाकर गोली मार दी. जिससे शिबू की मौके पर ही मौत हो गई.

    वारदात को अंजाम देकर अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए

     वहीं वारदात को अंजाम देकर अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए. अपराधी बाईक में आए थे. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिका री दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे और सड़क पर आवागमन थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नरेश कुमार साहू उर्फ शिबू छड़ सीमेंट और जमीन का व्यवसाय करते थे.

    इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है

    आपको बता दें कि इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. दिनदहाड़े जिस तरह से अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया उससे लोहरदगा जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. अन्यथा आगे कार्रवाई की बात कही जा रही है.

    रिपोर्ट-गौतम लेनिन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news