बड़ी खबर: कारोबारी श्रवण जालान के ठिकानों पर ACB का छापा, IAS विनय चौबे मामले से जुड़ा है कनेक्शन

    Ranchi, Jharkhand
    बड़ी खबर: कारोबारी श्रवण जालान के ठिकानों पर ACB का छापा, IAS विनय चौबे मामले से जुड़ा है  कनेक्शन

    रांची (RANCHI): झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जाने-माने कारोबारी श्रवण जालान के घर और ऑफिस सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है. टीम ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित रानी सती प्लाई एंड डेकोर नामक प्रतिष्ठान पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया. बता दें कि एसीबी की यह कार्रवाई IAS विनय चौबे के शराब घोटाले से जुड़े मामले में हुई है. जांच एजेंसी को शक है कि विनय चौबे ने कथित रूप से अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के जरिए अलग-अलग जगहों पर निवेश किया है. इसी आधार पर एसीबी ने जालान के ठिकानों की तलाशी ली है.

    इससे पहले रविवार को एसीबी की टीम ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी. साथ ही विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में टीम ने बिहार के लखीसराय में भी रेड की थी. जांच एजेंसी इस पूरे मामले में कई पहलुओं की छानबीन कर रही है और आगे और कार्रवाई की संभावना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news