BREAKING: धनबाद में फिर हत्या, कोयला कारोबारी के पार्टनर को मारी गोली, क्षेत्र में सनसनी

    BREAKING: धनबाद में फिर हत्या, कोयला कारोबारी के पार्टनर को मारी गोली, क्षेत्र में सनसनी

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में फिर हत्या हो गई. सोमवार की सुबह लगभग 3 बजे धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर में कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के पार्टनर कहे जाने वाले शहवाज सिद्धकी उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शहवाज सिद्धकी किसी शादी समारोह में भाग लेकर कुछ लोगों के साथ लौट रहे थे कि घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शहबाज सिद्दीकी धनबाद के नया बाजार में रहते थे. इस घटना के बाद धनबाद में पूरी तरह से दहशत का माहौल कायम हो गया है. पप्पू मंडल को अभी हाल ही में धमकी मिली थी और उनके घर पर फायरिंग भी की गई थी. उनका घर विकासनगर मटकुरिया में है और इसी इलाके में आज हत्या की गई है. बता दें कि धनबाद में एक विराम के बाद फिर फायरिंग कर धमकी देने और हत्या का सिलसिला शुरू हो गया है. पप्पू मंडल के घर पर हाल ही के दिनों में सुबह-सुबह बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की थी. एक पर्चा भी छोड़ा था ,उस पर्चे में किसी छोटू सिंह का नाम लिखा हुआ था.दस दिनों के भीतर जमीन कारोबारी की हत्या के बाद यह दूसरी घटना ने कोयलांचल को दहशत में डाल दिया है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news