BREAKING:सरायकेला के झिल्लिंगोरा पहुंचा पूर्व मुख्यमंत्री के पोते का पार्थिव शरीर, फूट-फूट कर रो पड़े चंपाई सोरेन

    BREAKING:सरायकेला के झिल्लिंगोरा पहुंचा पूर्व मुख्यमंत्री के पोते का पार्थिव शरीर, फूट-फूट कर रो पड़े चंपाई सोरेन

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावाँ जिले के झिल्लिंगोरा गांव में आज शोक का माहौल उस वक्त और गहरा हो गया, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा. जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से शव को गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे.

    भावुक दिखे चंपाई सोरेन

     इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बेहद भावुक नजर आए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी भी मौके पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.अन्य जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का भी लगातार पहुंचना जारी है.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.आज ही पूरे विधि-विधान के साथ वीर सोरेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news