Breaking: लातेहार में उग्रवादियों ने मचाया तांडव, पांच हाइवा को किया आग के हवाले, अंधाधुंध की फाइरिंग, इलाके में दहशत

    Breaking: लातेहार में उग्रवादियों ने मचाया तांडव, पांच हाइवा को किया आग के हवाले, अंधाधुंध की फाइरिंग, इलाके में दहशत

    लातेहार (LATEHAR): झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है. दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है. लेकिन इसी बीच लातेहार से बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि लातेहार में उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया है. उग्रवादियों ने 5 हाइवा को आग के हवाले कर दिया है. इतना ही नहीं इलाके में अंधाधुंध फाइरिंग भी की है. साथ ही इलाके में पोस्टर चिपकाकर धमकी भी दी है. उग्रवादियों ने झारखंड प्रस्तुति कमेटी उग्रवादी संगठन के नाम से एक पर्चा फेंका है. पर्चा में लिखा हुआ है कि बिना संगठन से वार्ता किए यदि कोयला परिवहन का कार्य किया तो अंजाम बुरा होगा.

    इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. यह घटना हेरहंज थानाक्षेत्र के नवादा - डीही मुरूप मार्ग की बताई जा रही है .

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news