Breaking : चाकू का भय दिखाकर विवाहिता से दुष्कर्म, घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम, प्राथमिकी दर्ज

    Breaking : चाकू का भय दिखाकर विवाहिता से दुष्कर्म, घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम, प्राथमिकी दर्ज

    साहिबगंज (SAHIBGANJ) : साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में बीती आधी रात को आरोपी आरिफ अंसारी ने हिंदू समुदाय की एक विवाहित महिला को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद 24 वर्षीय विवाहित महिला ने तीनपहाड़ थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के रहने वाले आरिफ अंसारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

    पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि-मैं अपने घर में सोई हुई थी, तभी आधी रात के अंधेरे में एक अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुस आया और चाकू का भय दिखाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. सुबह करीब 4 बजे मौका देखकर चिल्लाना शुरू किया, तभी अचानक मेरे सास, ससुर और आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी आरिफ अंसारी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news