BREAKING: अब 16 अक्टूबर के बजाए हेमंत कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    BREAKING: अब 16 अक्टूबर के बजाए हेमंत कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर के बजाए कल यानी 14 अक्टूबर को की जाएगी. रांची–कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने एक अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 16 अक्टूबर को होने वाली बैठक अब 14 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

    कैबिनेट बैठक को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया, "मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी." कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. इसके लिए कई प्रस्ताव पहले से ही तैयार हैं.

     

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news