BREAKING:पाकुड़ में भयानक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो मजदूरों की मौके मौत

    BREAKING:पाकुड़ में भयानक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो मजदूरों की मौके मौत

    पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.यह हादसा पाकुड़–गोड्डा मुख्य मार्ग पर छोटा कुटलु गांव के पास हुआ.

    पढ़े कैसे हुआ हादसा 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसका टायर पंचर हो गया था. ट्रैक्टर चालक सड़क किनारे पंचर बनाने का काम कर रहा था. इसी दौरान चटकम की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

    दो लोगो की इलाज के दौरान मौत 

    हादसे की सूचना मिलते ही सिमलोंग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक के अनुसार, दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी मौत हुई.

    दोनों मजदूरी कर घर लौट रहे थे

    मृतकों की पहचान दरादर गांव निवासी 28 वर्षीय लखिन्दर लोहार और 50 वर्षीय साइमन लोहार के रूप में हुई है.बताया गया कि दोनों मजदूरी का काम कर चटकम की ओर से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.वहीं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.इस दर्दनाक हादसे के बाद दरादर गांव सहित आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news