BREAKING: धनबाद के बरवाअड्डा  में छात्रा की गला रेत हत्या, थोड़ी दूर पर जख्मी हालत में मिला एक छात्र

    BREAKING:  धनबाद के बरवाअड्डा  में छात्रा की गला रेत हत्या, थोड़ी दूर पर जख्मी हालत में मिला एक छात्र

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के बरवाअड्डा  में बुधवार को एक स्कूली छात्रा  की गला रेतकर  हत्या कर दी गई है.  घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक युवक  भी जख्मी हालत में मिला है.  युवती  की लाश और जख्मी युवक को  बरवाअड्डा  के कुलबेड़ा पंचायत में एक निर्माणाधीन  उद्योग की चारदीवारी के भीतर से  बरामद किया गया है.  यह घटना जंगल की आग  की तरह  फैली और लोगों की भीड़  घटना स्थल पर जुट गई. 

     पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई.  स्थानीय लोगों ने घायल युवक  को धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया है.  जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.  वह युवक  राजगंज कॉलेज में पढ़ाई करता है.  पता चला है कि अस्पताल में उसको होश आ गया है.  पुलिस उससे पूछताछ करने की कोशिश कर रही है.  घटना कैसे हुई, क्यों हुई, इसके बारे में अभी किसी को जानकारी नहीं है.  पुलिस भी घायल युवक के बयान की प्रतीक्षा कर रही है.  वही बता सकता है की घटना किसने की, कैसे की और वह दोनों निर्माणाधीन  उद्योग की चाहरदीवारी  के भीतर कैसे पहुंचे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news