BREAKING:धनबाद के गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग,प्रिंस खान के गुर्गे ने ली जिम्मेवारी

    BREAKING:धनबाद के गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग,प्रिंस खान के गुर्गे ने ली जिम्मेवारी

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस डाल डाल दो प्रिंस खान गिरोह पात पात. गोविंदपुर थाने से 500 गज  की दूरी पर फायरिंग कर धनबाद में फिलहाल यही उक्ति चरितार्थ की जा रही है. पुलिस एक तरफ नकेल कसने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ प्रिंस खान गिरोह लगातार फायरिंग कांड को अंजाम दे रहा है. सोमवार की रात लगभग 8:46 बजे गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग की गई है. फायरिंग करने वाले बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. बाइक पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 लोग सवार थे. पीछे बैठे युवक ने फायरिंग की, जो प्रतिष्ठान के बाहर लगे शीशे को चकनाचूर कर दिया. फायरिंग करने के बाद अपराधी भाग निकले. जैसी की सूचना है प्रिंस खान का गुर्गा मेजर ने इस कांड की जिम्मेवारी ली है.  थाने से सटे प्रतिष्ठान पर फायरिंग करा कर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. अभी हाल ही में प्रिंस खान के कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस दावा कर रही थी कि प्रिंस खान के आर्थिक तंत्र को तोड़ दिया गया है, लेकिन घटनाएं लगातार हो रही है. घटना के बाद एक पर्चा भी वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि यह लास्ट वार्निंग है.

    रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news