Breaking: लातेहार जिले के अनुसूचित जनजाति स्कूल के छात्रावास में लगी आग, रूम में रखा सभी सामान जलकर राख

    Breaking: लातेहार जिले के अनुसूचित जनजाति स्कूल के छात्रावास में लगी आग, रूम में रखा सभी सामान जलकर राख

    टीएनपी डेस्क:  अनुसूचित जनजाति स्कूल के एक छात्रावास में आग लग गई है. इसमें 15 छात्र रहते हैं. घटना का कारण शॉर्ट सर्किंट बताया जा रहा है. घटना लातेहार जिले के छिपादोहर के अनुसूचित जनजाति स्कूल के छात्रावास की है.  यहां सोमवार की दोपहर रूम नंबर पांच में आग लग गई. जिस समय आग लगी उस समय बच्चे क्लास रूम में थे, अगर हॉस्टल में रहते तो बड़ी घटना हो सकती थी. अगलगी की इस घटना से रूम में रखे सभी बेड और सामान तथा कपड़े जल गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news