Breaking: धनबाद के पुराने डीसी ऑफिस में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

    Breaking: धनबाद के पुराने डीसी ऑफिस में लगी आग,  मौके पर मची अफरा-तफरी

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पुराने डीसी ऑफिस में सोमवार को आग लग गई.  यह आग बिजली के मीटर से उठी.  आग  कुछ दूरी तक फैल गई थी.  लेकिन कर्मचारियों ने तत्काल आग  बुझाने वाले यंत्र का प्रयोग शुरू कर दिया.  जहां पर आग लगी थी, उसके बगल में ही रिकॉर्ड रूम है.  इसके बाद तो थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई. 

     कर्मचारियों ने ही लगभग आग पर काबू  पा लिया था, लेकिन तुरंत फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई.  फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची.  जांच पड़ताल की हुई.  कोई नुकसान नहीं हुआ है.  बिजली मीटर जहां से आग  निकली थी, उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     

     



    Related News