ब्रेकिंग : प्रसिद्ध गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन, लोगों ने जताया शोक

    ब्रेकिंग : प्रसिद्ध गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन, लोगों ने जताया शोक

     

    मुंबई - प्रसिद्ध पार्श्वगायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है. वे 82साल के थे.उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली पिछले कुछ समय से भूपेंद्र सिंह बीमार चल रहे थे.अपनी गायिकी से करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले भूपेंद्र सिंह के गाने आज भी मशहूर हैं.

    दो दशक तक छाए रहे भूपिंदर 

    गीत और गजल के माध्यम से भूपिंदर सिंह ने लगभग दो दशक तक संगीत की दुनिया के लोगों का मनोरंजन किया.उन्होंने कई फिल्मों में यादगार गाने गाए. मौसम, हकीकत,सत्ते पे सत्ता जैसी फिल्मों के गीत काफी मशहूर हुए. उनकी पत्नी मिताली सिंह भी गजल गायकी में अपने पति का साथ देती थी. उनका एल्बम भी काफी मशहूर हुआ. उनके निधन से संगीत की दुनिया का एक सितारा हमेशा के लिए बुझ गया है.

    निधन पर लोगों ने जताया शोक

    किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है'- गाने आज भी लोगों के होठों पर सजे हुए हैं. उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया है पीएम नरेंद्र मोदी ने भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक जताया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news