BREAKING चर्चित रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या, जानिए कौन थे उपेंद्र सिंह और कहां मारी गई गोली 

    BREAKING चर्चित रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या, जानिए कौन थे उपेंद्र सिंह और कहां मारी गई गोली

    धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में अपराधी बेकाबू हो गए हैं. हर दिन गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज सुनाई दे रही है. मानो पुलिस का इकबाल अपराधियों में से खत्म हो गया है. बुधवार की सुबह चर्चित रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को सरायढेला थाना क्षेत्र में गोली मार दी गई. गंभीर हालत में उन्हें धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उपेंद्र सिंह अपने बेटे को छोड़ने पीके राय कॉलेज में गए थे. वह बाइक पर थे कि घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दी. वह वहीं गिर पड़े. 

    उसके बाद आनन-फानन में उन्हें धनबाद SNMMCH में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. घटना की सूचना पर सरायढेला थाने की पुलिस पीके रॉय कॉलेज परिसर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. उपेंद्र सिंह पर हाल के दिनों में बरही थाना क्षेत्र में भी हमला हुआ था. वह होटल में खाना खाने के लिए रुके थे कि उन्हें निशाना साध कर फायरिंग की गई थी लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया और वह बच गए. इसके पहले भी उन पर हमले हुए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद



    Related News