टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमावर्ती इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में अबतक 9 नक्सलियों की मारे जाने की सूचना है. वहीं घटनास्थल से एसएलआर, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद किए गए हैं.
जानकारी के अनुसार पश्चिम बस्तर संभाग में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. 3 सितंबर 2024 यानी मंगलवार की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी की मुठभेड़ पीएलजीए की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुई, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई. रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं. राहत की बात यह है कि इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


