TNP DESK- सरायकेला जिले के चाईबासा–हाता मुख्य मार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र में डस्ट से लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलट गया. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में ई-रिक्शा का चालक भी शामिल हो सकता है. घायलों को बाहर निकालने का काम जारी है और उन्हें इलाज के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. आशंका है कि डंपर के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं.
रिपोर्ट: बीरेंद्र मंडल
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


