BREAKING: धनबाद जेल में डीसी की अगुवाई में हुई छापेमारी,वार्डों की ली गई तलाशी  

    BREAKING: धनबाद जेल में डीसी की अगुवाई में हुई छापेमारी,वार्डों की ली गई तलाशी

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद मंडल कारा में शनिवार को उपायुक्त  वरुण रंजन के नेतृत्व में छापेमारी की गई.  छापेमारी में डीसी, डीडीसी , एसडीओ, एडीएम सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.  छापेमारी के क्रम में जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गई.  कुछ आपत्तिजनक सामग्रियों के बरामद होने की सूचना है.  धनबाद मंडल कारा हमेशा से सुर्खियां बटोरते  रहता है.  आरोप लगते रहे हैं कि जेल से ही अपराधी फोन करते है.  पुलिस फिलहाल संगठित गिरोह के खिलाफ शिकंजा कस दिया है.  समझा जाता है कि राज्य सरकार भी प्रदेश में जेलों  की सुरक्षा को लेकर सख्त हुई है.  हाल के दिनों में  जेल के कई अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News