Breaking: रांची में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Breaking: रांची में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    रांची(RANCHI): रांची में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है.बताया जा रहा है की जवान ने ड्यूटी के दौरान ही खुद को गोली मार ली.  घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के सैंबो स्थित सीआरपीएफ कैंप की बताई जा रही है. इस घटना के बाद नगड़ी थाना पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं . पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. मृतक जवान की पहचान  बोकारो के राहुल कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी परिजनों को से दी गई है. 

    बता दें की बीते कल यानी बुधवार को चाईबासा जिले के कराईकेला थाने में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कृष्णा साव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news