BREAKING : सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया दिल्ली

    BREAKING : सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया दिल्ली

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया. रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मां रूपी सोरेन को लेकर एयरपोर्ट पहुंचे. जिसके बाद कल्पना सोरेन रूपी सोरेन के साथ दिल्ली गई है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री की मां की तबियत कुछ माह से ठीक नहीं है. जिस वजह से बीच-बीच में चेकअप  के लिए उन्हें दिल्ली ले जाते है. जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके.

    बता दें कि पिछले साल भी सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन को बेहतर इलाज के लिए रांची से हैदराबाद भेजा गया था. वहीं हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन के पिता औऱ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत नई दिल्ली में बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news