Breaking: सरायकेला में चंपई सोरेन का पुलिस एस्कॉर्ट वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत, पांच जवान घायल

    Breaking: सरायकेला में चंपई सोरेन का पुलिस एस्कॉर्ट वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत, पांच जवान घायल

    सरायकेला(SARAIKELA):  मंगलवार देर रात सरायकेला- कांड्रा मार्ग मुड़िया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हुआ. सड़क हादसे में सरायकेला पुलिस एस्कॉर्ट वाहन पलटने से वाहन चालक आरक्षी विनय कुमार सिंह की मौके पर मौत हो गई. जबकि वाहन सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज के लिए जारी है. घायल पुलिस कर्मियों की पहचान नहीं हो सकी है.

    मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया टर्निंग के पास देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को एस्कॉर्ट कर उनके आवास छोड़कर लौट रहे एस्कॉर्ट  संख्या JH 22A- 1084 अचानक पलट गया. उसमें 6 पुलिसकर्मी सवार थे. वाहन पलटते ही सभी पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गए. उनके हथियार भी सड़कों पर बिखर गए. वहीं देर रात होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को पहुंचने में थोड़ी देर हुई, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक एक की मौत हो चुकी थी.

    रिपोर्ट: बिरेंद्र मंडल 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news