BREAKING : गिरिडीह में सीबीआई की रेड, एफसीआई से जुड़े ठेकेदार के यहां चल रही छापेमारी

Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
- Published September 4, 2024 6:07 PM
- Updated September 4, 2024 6:07 PM
CBI Raid : गिरिडीह में सीबीआई की बड़ी छापेमारी चल रही है. दरअसल आज सुबह सीबीआई की टीम एफसीआई से जुड़े ठेकेदार रामजी पांडे के घर और गोदाम पर यह छापेमारी चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार रामजी पांडे के शास्त्री नगर स्थित घर पर और सरिया स्थित गोदाम तथा पांडेयडीह स्थित एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के घर की तलाशी सीबीआई ले रही है.
गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह में सीबीआई की छापेमारी चल रही है. दरअसल आज सुबह सीबीआई की टीम एफसीआई से जुड़े ठेकेदार रामजी पांडे के घर और गोदाम पर यह छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार रामजी पांडे के शास्त्री नगर स्थित घर पर और सरिया स्थित गोदाम तथा पांडेयडीह स्थित एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के घर की तलाशी सीबीआई ले रही है. बता दें कि सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवायी है, जानकारी के अनुसार अनाज घोटाले को लेकर यह छापेमारी की जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है...