Breaking : राजधानी रांची में व्यवसायी पर चली गोली, अपराधियों के दुस्साहस से दहशत में लोग

    Breaking : राजधानी रांची में व्यवसायी पर चली गोली, अपराधियों के दुस्साहस से दहशत में लोग

    रांची - राजधानी रांची में एक बार फिर गोली चली है. एक व्यवसाय पर गोली चलाई गई है. व्यवसायी पर गोली चलने से सनसनी फैल गई है. यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में घटी है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    जानिए गोलीबारी की इस घटना को विस्तार से

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक टायर और हेलमेट व्यवसायी गोपाल श्रीवास्तव को गोली मारी गई है. अपराधियों ने सारे शाम इस घटना को अंजाम दिया है. घायल गोपाल श्रीवास्तव को रिम्स में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि सबसे पहले अपराधियों ने उनके ऊपर गोली चलाई जो उनके पेट में लगी गोली लगने के बावजूद बहुत साहस के साथ गोपाल श्रीवास्तव में हमलावर से भिड़ गए. इसी दौरान उन पर चाकू से भी हमला किया गया. घटना की खबर पाते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए सुखदेव नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन की जा रही है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे. गोपाल श्रीवास्तव को किन कारणों से गोली मारी गई,यह अभी स्पष्ट नहीं है. यह घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के लाह कोठी के पास हुई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news