Breaking : गिरिडीह के पिपराडीह गांव में पेड़ से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

    Breaking : गिरिडीह के पिपराडीह गांव में पेड़ से लटका  मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

    गिरिडीह (GIRIDIH) :  गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव एक पेड़ से लटका बरामद किया गया है. शुक्रवार की सुबह-सुबह कुछ चरवाहों ने  देखा और घटना की सूचना गांव वालों को दी. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय विधायक विनोद सिंह को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है.

    फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. इधर स्थानीय विधायक विनोद सिंह ने घटना को लेकर दुख जताते हुए स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करे, ताकि दोषियों के प्रति कानून संबंध कार्रवाई की जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news